फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अतिक्रमण अभियान के खिलाफ निकाली रैली

Sun, 03 Aug 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला बयूरो
विज्ञापन

जम्मू। नगर निगम की तरफ से चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के खिलाफ शनिवार को डोगरा फ्रंट व शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने रानीबाग से रैली निकाली। अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई रैली में व्यापारियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर इसका समर्थन किया।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि नगर निगम कर्मचारी कभी भी बाइक से आकर दुकानों की फोटो खींचते हैं और नोटिस चिपकाकर चले जाते हैं। नगर निगम के कर्मचारियों का यह व्यवहार सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण अभियान चलाने से पहले स्थानीय संगठनों व व्यापारियों से बैठक की जानी चाहिए। रैली में प्रमुख रूप से पार्टी के अभिषेक, फौजी, बाऊ राम, कृष्णा देवी, शीलो देवी, राम प्यारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें