जम्मू। नगर निगम जम्मू ने मियावाकी पद्धति का उपयोग करके शहर में हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य घने, स्व-स्थायी जंगल बनाकर शहर में हरियाली को बढ़ावा देना है। मियावाकी पद्धति एक जापानी तकनीक है जिसका उपयोग कम जगह में घने, स्व-स्थायी जंगल बनाने के लिए किया जाता है। इस पद्धति में, विभिन्न प्रकार के देशी पौधों को एक साथ बहुत पास-पास लगाया जाता है, जिससे वे तेजी से बढ़ते हैं और एक सघन वन बनाते हैं। जेएमस की ओर से सुबह 9ः30 बजे पौधरोपण का कार्यक्रम कासिमनगर में आयोजित होगा। संवाद