अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजोरी जिला प्रशासन ने अनोखी पहल की है। प्रशासन ने परिवहन विभाग के साथ मिलकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छह पिंक वाहनों को सड़कों पर उतारा है।
जिला विकास आयुक्त, राजोरी, मोहम्मद एजाज शेख ने बताया कि परिवहन विभाग ने एक सर्वे किया था। सर्वे के अनुसार छात्राओं को भीड़ की वजह से सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करने में परेशानी हो रही थी जिसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पिंक वाहनों की शुरुआत की है।