फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांगरी हत्यकांड: पुंछ में चार जगहों पर एनआईए का छापा, ओवरग्राउंड वर्कर्स के आवास खंगाले

Sat, 30 Sep 2023 03:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ के मेंढर सब डिवीजन में चार अलग-अलग जगहों पर एनआईए की कई टीमें सुरक्षाबलों के साथ पहुंची। पुंछ जिले के गुरसाई गांव के दो लोगों पर हमलावरों को पनाह देने के मामले में एनआईए पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को पुंछ में चार अलग-अलग जगहों पर रेड की। राजोरी के ढांगरी में इस साल के पहले दिन हुए आतंकी हमले की जांच के सिलसिले में ये छापेमारी की गई। इस दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के आवासों की तलाशी ली गई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जिले के मेंढर सब डिवीजन में चार अलग-अलग जगहों पर एनआईए की कई टीमें सुरक्षाबलों के साथ पहुंची। मेंढर  के गुरसाई गांव के दो लोगों पर हमलावरों को पनाह देने के मामले में एनआईए पहले ही मामला दर्ज कर चुकी है।

एजेंसी ने मौके से कई डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों को जब्त किया है। अधिकारियों ने कहा कि साजिश का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

इस मामले में एजेंसी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। निसार अहमद उर्फ हाजी निसार और मुश्ताक हुसैन को एनआईए ने 31 अगस्त को पकड़ा गया था। दोनों  वर्तमान में सेंट्रल जेल, कोट भलवाल, जम्मू में बंद हैं। एनआईए द्वारा जुटाए गए इनपुट के साथ-साथ इन दोनों व्यक्तियों द्वारा किए गए खुलासे को लेकर आज की छापेमारी हुई।
विज्ञापन


एनआईए की जांच में पता चला है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने जानलेवा हमला करने वाले आतंकियों को पनाह दी थी। उन्होंने दो महीने से अधिक समय तक आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान की और उन्हें अपने द्वारा बनाए गए ठिकाने में आश्रय दिया। जांच के अनुसार, दोनों पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आकाओं सैफुल्ला उर्फ साजिद जट्ट, अबू कतल उर्फ कतल सिंधी और मोहम्मद कासिम के निर्देश पर काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर, पाक नकदी और हथियार बरामद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें