फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Accident: राजोरी में बस पलटी, 17 घायल, शादी में शामिल होने जा रहे थे लोग

Mon, 05 Dec 2022 02:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी में एक बस के पलटने से 17 लोग घायल हो गए हैं। सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जीएससी अस्पताल राजोरी में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
Rajouri Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में एक हादसे की खबर है। जिले में भारत-पाकिस्तानी नियंत्रण रेखा के पास तारकुंडी में सोमवार को बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इससे बस में सवार करीब 17 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वे लोग शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह उस समय हुआ जब बस तारकुंडी एलओसी रोड पर चल रही थी और अनियंत्रित होकर पलट गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद, रोमियो फोर्स के तत्वाधान में राष्ट्रीय राइफल्स कैंप की सेना की टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया। सभी घायलों को जीएमसी अस्पताल राजोरी दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें