फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांपोर हमले के बाद गृहमंत्री ने लिया J&K के सुरक्षा हालात का जायजा

Tue, 28 Jun 2016 04:38 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
पुलवामा जिले के पांपोर में शनिवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा हालात की समीक्षा की और सुरक्षा बलों को चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे की बैठक के दौरान गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर के भीतर और देश के शेष हिस्से के सुरक्षा हालात तथा शांति सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी गई। गृहमंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सुरक्षाबलों को बुलेटप्रूफ वाहन दिए जाएंगे। जिससे इस तरह के हमलों से सुरक्षाबलों को बचाया जा सके।

इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव राजीव महरिषि, खुफिया एजेंसियों के प्रमुख और दूसरे वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। इसमें सीमा पार घुसपैठ सहित सुरक्षा संबंधी सूचनाओं तथा उठाए गए कदमों का विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बीते शनिवार को पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के आठ जवानों के मारे जाने पर चिंता जाहिर करते हुए सिंह ने अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा मजबूत बनाने और चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया।

पुलवामा हमले के संदर्भ में गृह मंत्री ने पहले ही तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है जो खामियों पर गौर करेगी और अगर कोई खामी पाई जाती है तो उसे दूर किया जाएगा। यह टीम संभावित सीमा पार घुसपैठ और अर्धसैनिक बलों के इधर-उधर जाने के दौरान इसी तरह के हमले होने की आशंका के पहलू पर भी गौर करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें