केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर कहा है कि सीमापार से गोलाबारी पर पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। भारत ने हमेशा ही पड़ोसी धर्म निभाया है, लेकिन यदि बदले में हम पर गोलियां बरसाई जाएंगी तो इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले दिनों भारत के मुंहतोड़ जवाब से ही घबराकर पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र पहुंचा था, लेकिन वहां भी उसे मुंह की खानी पड़ी।
रियासत के दौरे पर पहुंचे राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीति थी कि पाक की ओर से गोलाबारी करने पर सफेद झंडे दिखाए जाते थे, लेकिन हमने सफेद झंडे दिखाने के बजाय बीएसएफ को मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए।