गृह विभाग ने बुधवार को करीब एक दर्जन पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। मौजूदा आईजी एसडी सिंह जमवाल को पुलिस मुख्यालय में आईजी (सीआईवी) लगाया गया है। आर्म्ड पुलिस जम्मू के इंचार्ज डीआईजी रफीक उल हसन को इंचार्ज डीआईजी आर्म्ड पुलिस आईआरपी कश्मीर लगाया गया है।
उधमपुर के एसएसपी रईस मोहम्मद (एआईजी टेक्नोलॉजी) पुलिस मुख्यालय, पुंछ के एसएसपी राजीव पांडे उधमपुर के एसएसपी, सीआईडी मुख्यालय में एसएसपी (ए) रमेश अंगराल पुंछ के एसएसपी, हजरतबल के एसपी नागपुरे अमोद अशोक एसपी बडगाम, श्रीनगर सदर के एसडीपीओ सुधांशु वर्मा हजरतबल के एसपी, आईआर 15 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट सुमीर कोतवाल को एसपी सीआईडी (ए) और मास्टर पोप्सी को आईआर 15 बटालियन का डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है।
ट्रांसफर होते ही डीजीपी ने बुलाई बैठक
बुधवार को जैसे ही जम्मू के आईजी सहित अन्य अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ तो डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुलिस मुख्यालय में एक बैठक बुलाई। सूत्रों का कहना है कि इसमें सिन्हा और जमवाल सहित कई अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।