फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में श्री राम मंदिर के साथ हिंदुओं की आस्था जुड़ी: भैया जी

Thu, 27 Dec 2018 03:57 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी ने कहा है कि अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्म स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण हो। देश का हर हिंदू यही चाहता है। मंदिर के साथ करोड़ों हिंदुओं की आस्था जुड़ी है। सांबा जिले के परमंडल में बुधवार को धार्मिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए भैया जी जोशी ने कहा कि हिंदू समाज एक है और यही भावना देश व हमें सुरक्षित रखेगी।

विज्ञापन


भैया जी ने कहा कि पांच माताओं की रक्षा करना हिंदुत्व माना गया है। वे हैं गौ माता, गंगा माता, धरती माता, प्रकृति माता तथा स्त्री के रूप में माता। इन पांच माताओं की रक्षा करने का संकल्प यहां उपस्थित सभी लोगों को लेकर जाना चाहिए। इन पांच को माता रूपों में मानने से समाज में बढ़ रहे अपराधों पर अपने आप ही अंकुश लगना शुरू हो जाएगा। स्त्री को अगर मां के रूप में देखें तो उन पर कभी अत्याचार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नदियों की प्रकृति की विभिन्न रूपों में पूजा हिंदू धर्म की विशेषता है। परमंडल उत्तर वाहिनी तीर्थ स्थल का इतिहास जो 2500 साल पुराना है और यहां पर लाखों लोगों की आस्था है और हर महीने अमावस्या के मेले में यहां हजारों श्रद्धालु आते हैं। यह जानकार बहुत अच्छा लगा है। 

परमंडल उत्तर वाहिनी तीर्थ सेवा न्यास द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर हुए महायज्ञ में बनाए गए 31 कुंडों में 31 गांवों के लोगों ने हवन किया। जम्मू कश्मीर में शांति और परमंडल तथा उत्तर वाहिनी तीर्थ स्थल के विकास के उद्देश्य से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में लगभग 3000 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर वेद मंदिर संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने वेद मंत्रों का उच्चारण भी किया। 
विज्ञापन


परमंडल उत्तर वाहिनी पर लिखी पुस्तक का विमोचन
कार्यक्रम में भैया जी जोशी ने परमंडल उत्तर वाहिनी तीर्थ स्थल की महिमा पर लिखी गई पुस्तक का भी विमोचन किया। इस मौके पर स्थानीय तथा क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने भैया जी जोशी का सम्मान भी किया। कार्यक्रम साधु संतों के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रूपेश कुमार, प्रांत कार्यवाह पुरुषोत्तम दधिचि और प्रांत संघचालक ब्रिगेडियर सुचेत सिंह, सह प्रांत कार्यवाह अवतार कृष्ण सहित विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए।

लद्धाख व कश्मीर की परिस्थितियों पर चर्चा
कार्यक्रम से पूर्व केशव भवन में लद्धाख व श्रीनगर ईकाई के कार्यकर्ताओं ने भैया जी जोशी के साथ एक बैठक की, जिसमें लद्धाख व कश्मीर की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में लद्धाख के विभाग कार्यवाह विजय कुमार सहित कश्मीर इकाई के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसके अलावा प्रबुद्ध नागरिकों जिसमें सेना व पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी, पूर्व आईएएस अधिकारी, सेवानिवृत्त डाक्टर, न्यायाधीश आदि भी जोशी से मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें