कश्मीर घाटी में तनावपूर्ण हालातों और स्टूडेंट अनरेस्ट की स्थितियों के बीच केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि वीरवार को कश्मीर के दौरे पर पहुंचे हैं। वीरवार को श्रीनगर पहुंचे महर्षि ने जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की।
सूत्रो के मुताबिक राजीव महर्षि के बीच कश्मीर घाटी के हालातों ओर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की स्थितियों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई है। कश्मीर घाटी के हालातों के मद्देनजर केंद्रीय गृह सचिव का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि गृह सचिव वीरवार को पुलिस महानिदेशक एसपी वैद समेत सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही वे राज्यपाल एनएन वोहरा से भी मुलाकात करेंगे।
गृह सचिव का दौरा उस वक्त हो रहा है जब कि कुछ दिनों पहले कश्मीर में हिंसा के हालातों और कानून व्यवस्था के मद्देनजर अनंतनाग में उपचुनावों को रद्द किया गया है। ऐसे में रियासत में गृह सचिव के दौरे को कानून व्यवस्था के विषयों से जोड़कर काफी अहम कहा जा रहा है।