फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क हादसे में चालक की मौत, एक घायल

Sat, 01 Nov 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
समोट लालबनी क्षेत्र में शुक्रवार शाम 6 बजे सड़क से 100 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्राली
विज्ञापन

राजोरी। समोट लालबनी क्षेत्र में शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे ट्रैक्टर ट्राली सड़क से 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। ट्रैक्टर ट्राॅली समोट से लालबनी की तरफ जा रही थी। रास्ते में ट्रैक्टर एक मोड़ में सड़क से नीचे करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक मोहम्मद मंजूर पुत्र मोहम्मद नजीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसमें सवार अन्य व्यक्ति मोहम्मद आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को कोटरंका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने एक को मृत करार दे दिया जबकि दूसरे घायल आमिर को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार के हवाले कर दिया और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें