फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का लिया संकल्प

Sat, 01 Nov 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
जीडीसी सांबा में आयोजित गोष्ठी में उपस्थित कालेज के विधार्थी एंव प्रोफेसर
विज्ञापन
सांबा। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) सांबा में नशा मुक्त भारत अभियान और मानसिक स्वास्थ्य बर्ताव विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। प्रतिभागियों ने अपने प्रभावशाली वक्तव्यों में नशा मुक्त समाज निर्माण और मानसिक संतुलन बनाए रखने के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाग लिया और युवाओं की भूमिका को नशा मुक्त भारत के विजन में महत्वपूर्ण बताया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवती प्रसाद शर्मा और सामुदायिक स्वास्थ्य शिक्षक अजय शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें