फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्सियां गिरने से जिले के ज्यादातर लिंक मार्ग बंद

Fri, 05 Sep 2014 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/चिनैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बारिश के कारण पस्सियां गिरने के बाद पूरे जिले में यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। जिले के ज्यादातर लिंक मार्ग बंद हो चुके हैं। मार्ग बंद होने से वीरवार को यात्री वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही, जिसके कारण ग्रामीण इलाकों से यात्री वाहन शहर नहीं पहुंच सके और न ही शहर से वाहन ग्रामीण इलाकों में पहुंचे। इससे दिन भर मुसाफिर परेशान रहे।
विज्ञापन


शहर के बस अड्डा से हर रोज 100 से ज्यादा बसें विभिन्न रूटों पर आवाजाही करती हैं। इनमें से 50 से ज्यादा बसें जिले के दूरदराज ग्रामीण इलाकों के रूटों पर चलती हैं। बुधवार रात से जारी बारिश के चलते वीरवार को उधमपुर से लांदर, मौंगरी, उधमपुर से लाटी, उधमपुर से बसंतगढ़, डुडू, दुबीगली, पटनगढ़, सरोटा, बप्प, घोरडी सहित दस से ज्यादा रूटों पर यात्री वाहन नहीं चल सके हैं। यह लिंक मार्ग पर पस्सियां गिरने के कारण पूरी तरह से बंद पड़े हैं। मार्ग बंद होने के कारण इन ग्रामीण इलाकों से एक भी बस शहर नहीं पहुंच सकी।

वहीं शहर से भी कोई बस इन रूटों पर रवाना नहीं हो सकी। यात्री वाहन नहीं चलने के कारण शहर व ग्रामीण इलाकों में मौजूद यात्रियों को दिन भर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने उम्मीद लगा रखी थी कि बारिश बंद होने पर प्रशासन की तरफ से बंद पड़े मार्गों को खोलने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन बारिश बंद नहीं हुई और न ही मार्ग नहीं खुल सके। बस अड्डा के मैनेजर रामदेव सिंह ने बताया कि लिंग मार्ग बंद होने के कारण 50 से ज्यादा बसें ग्रामीण इलाकों के रूट पर नहीं चल पाई हैं। आज सिर्फ उधमपुर से रामनगर, उधमपुर से कटड़ा व उधमपुर से जम्मू के लिए ही बसें चली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें