फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अगले 72 घंटों में बारिश, बर्फबारी के आसार

Thu, 31 Mar 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार - फोटो : Snowfall
विज्ञापन
राज्य में बढ़ती तपिश से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में अगले 72 घंटों में मौसम बिगड़ा रहेगा। खासकर 2-3 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के अधिकतर मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होगी। मौसम का असर 4 अप्रैल तक रहेगा।
विज्ञापन


खराब मौसम से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। वीरवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा वाहनों को छोड़ा गया। शुक्रवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए ट्रैफिक खोला जाएगा। लगातार साफ मौसम से जम्मू में दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक 31.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। 

वीरवार को जम्मू सहित राज्य के अन्य हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। लेकिन तपिश में भी बढ़ोतरी हुई है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री गिरकर 16.8, पहलगाम में एक डिग्री चढ़कर 14.7, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में सात डिग्री अधिक 13.6, लेह में 15.5 और कारगिल में 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें