फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट : जम्मू-कश्मीर में आज से बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, तीन दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम  

Sat, 04 Dec 2021 02:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू

सार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब मौसम की पड़ सकती है मार।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में आज से मौसम खराब हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने तीन दिन तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। पांच दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।

विज्ञापन


बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात बाधित होने की आशंका है।जिला प्रबंधनों को आपात प्रबंधन मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं। छह दिसंबर की दोपहर बाद मौसम में सुधार आएगा। बर्फबारी और बारिश से ठंड भी बढ़ेगी। 

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार खराब मौसम की सूरत में साधना टॉप, जोजिला, सिंथन टॉप, मुगल रोड, रामबन-बनिहाल, पीर पंजाल के बीच सड़क मार्ग पर यातायात बाधित हो सकता है। इसमें कई पर्वतीय क्षेत्रों में दो से तीन और छह से सात इंच बर्फ गिर सकती है। पिछले कई हफ्ते से मौसम साफ चल रहा है, लेकिन सर्दी में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


कश्मीर के लगभग सभी जिलों में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.4, पहलगाम में माइनस 4.1 और गुलमर्ग में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ पारा 26.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.8, बटोत में 5.9, कटड़ा में 10.9 और भद्रवाह में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम खराब रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें