जम्मू। तेज बारिश के कारण सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिस कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिक्रम चौक-बेलीचराना सड़क, यूनिवर्सिटी रोड, बेलीचराना-रायपुर, पनामा चौक से नरवाल सहित अन्य मार्गों की स्थिति भी बहुत ही खराब है। पुराने बस स्टैंड में छत्त पांचवें दिन भी टपकती रही, जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बारिश थमने के बाद सवारियों को नए बस स्टैंड की ओर रुख करना पड़ा।
प्रदेश सहित शहर में शनिवार सुबह हुई तेज बारिश से ठंड काफी इजाफा हुआ है। बिजली नहीं होने के कारण लोगों की दुश्वारियां काफी बढ़ गई हैं। लोगों को दिनभर अलाव का सहारा लेना पड़ा है। बारिश का क्रम दोपहर एक बजे तक जारी रहा, जिससे बाजारों में भीड़ कम रही। इस कारण धंधा मंदा ही रहा है।
वार्ड 4 मेें ढही दीवार का मलबा हटाया
वार्ड चार में एक मकान और मदरसे की ढही दीवार का मलबा हटाया गया है। दूसरे दिन नगर निगम और जिला प्रशासनिक टीमों ने दौरा किया। यहां पर पिल्लर को हटाने पर सहमति नहीं बन पाई है, जिससे पूरा मकान गिर सकता है। अब मलबा घर के अंदर ही फेंका जाएगा। रास्ते से टीमों ने मलबा हटाया गया है। यहां से रोजाना लोगों की आवाजाही होती है। बारिश के बाद ओवरफ्लो होने वाले नालों से मलबा हटाया गया है। किशना नगर, नानक नगर समेत कालिका कालोनी नाले से मलबा हटाया गया। वहीं, नालियों को भी बहाल किया गया है।