फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में अग्रिम पोस्टों पर बढ़ जाती हैं दिक्कतें

Wed, 04 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश की स्थिति में सीमा पर तैनात जवानों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पानी की निकासी का प्रबंध न होने से सीमा की निगरानी में मुस्तैद जवानों को अस्थाई पोस्टों तक पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


सीमांत क्षेत्र के किसानों का कहना है कि अब्दुल्लियां व दूसरे क्षेत्र में पाकिस्तान की पोस्टें व गांव नजदीक हैं। मौसम खराब होने पर कभी घुसपैठ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि बारिश होते ही इन स्थानों पर दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

पानी की निकासी न होने से जवानों को अपनी पोस्टों तक पहुंचने में परेशानी आती है। लोगों का कहना है कि जिस तरह पाकिस्तान ने अपने क्षेत्र में बांध बनाए हैं, उसी तरह इस तरह भी क्षेत्र में बांध बनाकर पानी की निकासी का प्रबंध करना चाहिए।
विज्ञापन


इससे किसानों की फसलें भी खराब नहीं होंगी। सीमा सुरक्षा बल के जवानों को भी अपनी पोस्टों तक पहुंचकर सीमा पार की गतविधियों पर नजर रखने में आसानी होगी।

लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार सीमा सुरक्षा बल की पोस्टों तक पहुंचने में जवानों को दिक्कतें आई हैं। जब तक यहां पर पानी की निकासी का प्रबंध नहीं किया जाएगा, तब तक किसानों व सीमा सुरक्ष बल के जवानों को दिक्कतों पेश आती रहेंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें