फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत बनकर झमाझम बरसी बारिश

Tue, 12 Aug 2014 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के बाद करीब आधे घंटे की बारिश ने शहरवासियों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत प्रदान की है। मौसम ठंडा हो गया। इससे शाम के समय काफी संख्या में शहरवासी परिवार के साथ घूमने-फिरने बाहर निकले।
विज्ञापन


कुछ दिनों से उमस और गर्मी ने हालत खराब कर रखा था। शहरवासी अपने कमरे में पंखा लगने के बावजूद पसीने से तर हो रहे थे। सोमवार की सुबह से ही तेज धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी ने फिर परेशान करना शुरू कर दिया था। दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़ती रही।
 
फिर शाम करीब चार बजे अचानक ही मौसम का मिजाज बदला और आसमान पर घने बादल छा गए। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक शहर के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई, जिसके बाद गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद ठंडी हवाएं भी चली।
विज्ञापन


वहीं तेज बारिश से विभिन्न हिस्सों में पानी सड़कों और गलियों में भर गया था। एयरफोर्स के मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमाना 33.4 और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें