Rain in the region, mist on the mountains
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है जिससे क्षेत्र में बारिश और ऊंची पर्वतीय श्रृंखलाओं में बर्फ गिरी है जबकि पहाड़ों पर धुंध का असर भी बना रहा।
शुक्रवार की सुबह से ही ऊंची पर्वतीय श्रृंखलाओं पर बर्फ गिर रही थी जबकि मैदानी इलाकों में तेज बारिश लगातार होती रही। इससे नदी नालों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया था और ठंड में इजाफा हो गया था। लॉकडाउन और बारिश के चलते लोग घरों में ही रहे। सुबह जरूरी चीजों की दुकानें खुली हुई थीं लेकिन बारिश की वजह से लोग सामान लेने नहीं पहुंचे। उधर पहाड़ों सियोज दार, सिंथन टॉप तथा अन्य चोटियों पर बर्फ गिरी। बर्फीली हवाओं की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों ने अलाव का प्रयोग किया।