फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों पर डंडे बरसाने की कार्रवाई की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बाजार में किसी काम से या फिर कहीं पर सामान आदि लेने जाने वाले लोगों पर पुलिस की तरफ से डंडे बरसाने की घटना की लोगों ने निंदा की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वीरवार को बाजार या अन्य स्थान पर काम से और सामान लेने गए लोगों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। दुकानदार कालू पुरी, देव नरगोत्रा ने कहा कि बाजार में कुछ लोगों पर डंडे बरसाए गए, जबकि वह सामान लेेने को जा रहे थे। इसी तरह दवा लेने जा रहे एक युवक पर महादेव मोहल्ले में पुलिसकर्मी ने जमकर डंडे बरसाए। नई बस्ती मोहल्ले में भी कुछ ऐसी ही कार्रवाई की गई। किराना की एक दुकान पर काम करने वाले को पीटा गया। उसके पैर में चोट आई है। इसके अलावा आटे की सप्लाई देने आ रहे एक वाहन को रोककर पुलिस स्टेशन भेजा गया। बाद में उसे छुड़ाया गया। वीरवार को डॉक्टर की दुकान के बाहर खडेे़ कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसकी शिकायत ड्रग कंट्रोलर को की गई। शुक्रवार को जिला डेवलपमेंट कमेटी के प्रधान डॉ. सुखदेव शर्मा ने डीआईजी सुजीत कुमार से पुलिस का जनता के प्रति व्यवहार को ठीक करने के लिए कहा, ताकि किसी को परेशान न होना पड़े। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें