फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 12 से रियासत में फिर बिगड़ेगा मौसम

Sat, 07 May 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कई इलाकों में हो सकती है बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रियासत में आगामी दिनों में मौसम फिर बदल सकता है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में 12-13 मई को बारिश होगी। इस बीच जम्मू में शनिवार भी पारा चढ़ने का सिलसिला जारी रहा। यहां दिन का पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


इसी तरह श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा 34.0 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ राज्य में दूसरे नंबर पर सबसे गर्म रहा। पहलगाम न्यूनतम 4.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे सर्द रहा।

जम्मू में सुबह से ही तपिश बढ़ना शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने अपना रंग दिखाया। अगले तीन दिन तक मौसम के साफ रहने पर दिन का पारा चालीस को पार कर सकता है।
विज्ञापन


गत दिनों यहां दिन का तापमान 42 डिग्री को पार कर गया था। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री चढ़कर 27.1, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 13.8, लेह में 22.1 और कारगिल में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें