फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में कई जगह बारिश से मौसम सुहावना

Sat, 23 Apr 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बार‌िश - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
कश्मीर घाटी समेत रियासत के कई इलाकों में शनिवार को बारिश से मौसम सुहावना रहा। पिछले कई दिनों से दो तीन दिन के अंतराल पर हो रही बारिश से राज्य के अधिकतर इलाकों में सामान्य से कम तापमान होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। 
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे यहां इस मौसम में सामान्य से करीब पांच डिग्री कम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार कम डिग्री रिकार्ड होकर 5.4 रहा और रात को ठंडक रही। पहलगाम, गुलमर्ग और कुपवाड़ा में भी तापमान सामान्य से कम ही रिकार्ड हुआ। 

जम्मू संभाग में भी तापमान सामान्य से कम ही रिकार्ड हो रहा है। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री कम 33.7 डिग्री रहा। यहां न्यूनतम तापमान 18.5 रिकार्ड हुआ। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन


भद्रवाह में तो अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दस डिग्री कम 14.3 रहा। यहां रात को अच्छी खासी ठंड रही और न्यूनतम तापमान 4.2 रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार रविवार 24 अप्रैल को भी रियासत में हल्के बादल छाएं रह सकते है। कश्मीर घाटी  के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि सोमवार 25 अप्रैल के बाद रियासत में मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें