फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से शहर तरबतर

Sat, 09 Aug 2014 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया। भारी बारिश शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह-सुबह हुई बारिश से स्कूल और दफ्तर जाने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ाद्घ शहर के कनाल रोड, डोगरा चौक, साइंस कालेज, बीसी रोड, बस स्टैंड, भगवती नगर, सतवारी, वेयर हाउस आदि इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


जलभराव में फंसे लोगों के वाहन बंद हो गए। ऐसे में अन्य लोगों की मदद से वाहनों को बाहर निकाला जा सका। कनाल रोड पर राहगीरों और वाहन चालकों से बहुत अधिक परेशानी सहनी पड़ी। इस मार्ग पर फिसलन ने और दिक्कतें बढ़ा दीं। झमाझम बारिश से उन लोगों से सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ीं जो आफिस, स्कूल, कालेज या कामधंधे पर जाने वाले थे।

बारिश से स्कूलों और दफ्तरों में हाजिरी कम रही। शहर का गंग्याल नाले, राजीव नगर, कासिम नगर आदि में पानी उफान पर आ गया। इसके चलते आसपास के लोग डर के साये में रहे। बारिश के चलते सड़कों पर पानी जमा होने से शुक्रवार को बच्चे स्कूल नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब लोग अपने बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ निकले, तो पानी ही पानी भरा था। सड़क पर पानी इतना अधिक था कि वाहन लेकर निकलना भी मुश्किल हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें