बिश्नाह। आसमान में बादल छाए रहने के बाद मंगलवार दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। लोगों ने इस बदलते मौसम के बाद गर्म कपड़े पहन लिए, ताकि वे ठंड से अपना बचाव कर सकें। संवाद
--------------
दिन भर छाए रहे बादल, मौसम में दिखी ठंडक
बाड़ी ब्राह्मणा। दिनभर बादल छाए रहने के कारण मंगलवार को मौसम ठंडा रहा। इसका असर देखने को बाजार में मिला। दूसरी ओर बाजारों में लोगों मेेें गर्म कपड़े और हीटर के साथ-साथ ब्लोअर खरीदने की भी होड़ मची रही। हालांकि रोजाना धूप खिलने से सर्दी का असर कम ही देखने को मिल रहा था, लेकिन मंगलवार को दिनभर बादल छाए होने के कारण ठंड का असर रहा, जिससे आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और भी बढ़ सकता है। संवाद
---------------
बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ा
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में मंगलवार को हुई बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ा है। हालांकि बारिश इतनी ज्यादा तो नहीं हुई, लेकिन क्षेत्र में हवा चलने से ठिठुरन काफी बढ़ गई। वहीं बारिश होने से किसान थोडे़ परेशान दिखे। क्योंकि क्षेत्र में ज्यादातर किसान गेहूं की बिजाई में जुट हैं। स्थानीय किसान रतन सिंह ने कहा कि बारिश से थोडे़ दिन राहत रहती तो ठीक था, जिससे वह गेहूं फसल की बिजाई समय पर कर पाएं। संवाद
---------------
बारिश से किसानों को मिला काफी लाभ
विजयपुर। क्षेत्र में मंगलवार को बूंदाबांदी और तेज हवा के बाद सर्दी में बढ़ोतरी हो गई। जानकारी अनुसार मंगलवार को बारिश होने के कारण क्षेत्र में सर्दी में बढ़ोतरी हो गई। लोगों ने गर्म कपड़े पहन कर बाहर घूमना उचित समझा। कुछ लोगों ने इस सर्दी से छुटकारा पाने के लिए चाय की चुस्कियां लीं। वहीं बारिश के बाद किसानों ने राहत की सांस ली। क्योंकि इस समय किसानों को बारिश की जरूरत थी। इस कारण बारिश से किसानों को काफी लाभ मिला है। संवाद