आरएस पुरा। आरएस पुरा-जम्मू सड़क मार्ग पर स्थित गोगिया मोड़ के पास सोमवार की रात को एक दुर्घटना में घायल बाइक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान सन्नी कुमार (28) पुत्र रमेश लाल निवासी गांव रतिया मीरां साहिब के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात को वैगन-आर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय राहगीरों ने उसे एसडीएच आरएस पुरा पहुंचाया बाद में उसे जीएमसी जम्मू स्थानांतरित कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी जान चली गई। कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।