अरनिया में नालों में बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर।
अरनिया। तेज आंधी के साथ शनिवार को देर रात तक बरसने वाले बादलों ने किसानों सहित आम लोगों को गर्मी से राहत दी है। वहीं क्षेत्र से होकर गुजरने वाले नालों का जल स्तर बढ़ना भी शुरू हो गया है।
शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। जो देर रात करीब दो बजे तक जारी रही। इसी बीच बिजली कड़कने के साथ-साथ तेज आंधी जारी रही। क्षेत्र से होकर गुजरने वाले नालों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई। इसके अलावा सूखे पड़े खेतों में जलभराव भी शुरू हो गया। जो किसानों के लिए काफी राहत पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाने में मददगार साबित होगा।
------------
बारिश ने लोगों को दिलाई गर्मी से राहत
विजयपुर। दस दिन से पड़ रही गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, लेकिन रविवार को बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई और ठंडक का अहसास हुआ। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि लगभग दस दिन से गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। मगर शनिवार रात और रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र के लोगों ने गर्मी से राहत पाई। क्योंकि गर्मी के कारण बिजली की भी भारी कटौती चल रही थी। एक गर्मी दूसरी बिजली की कटौती, जिस कारण क्षेत्र की जनता इस गर्मी से परेशान हो गई थी। इस बारिश से इंसानों, पशु, पक्षियों ने भी गर्मी से राहत ली, क्योंकि गर्मी के कारण छपड़ियों, तालाबों आदि स्थानों में पानी भी सूख गया, जिस कारण पशु-पक्षी पानी के लिए भी भटक रहे थे, लेकिन इस बारिश से पशु पक्षियों को भी पानी मिल गया और गर्मी से राहत भी मिल गई। उधर किसान भी बारिश के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। क्योंकि किसानों को खेतीबाड़ी करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।