फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे पानी की निकासी न होने पर गांव बेनागढ़ के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
मीरा साहिब क्षेत्र के गांव बेनागढ़ के लोगों ने गांव में गंदे पानी की निकासी न होने पर रोष जताते हु
विज्ञापन
मीरां साहिब। मीरां साहिब क्षेत्र के गांव बेनागढ़ के लोगों ने गांव में गंदे पानी की निकासी न होने पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द कोई प्रबंध नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल स्थानीय निवासी मंगलदास, मदनलाल, जीतो देवी आदि ने कहा कि गंदे पानी की निकासी के लिए कोई भी प्रबंध न होने के कारण सारा पानी गली में भर जाता है। इस कारण बीमारियां फैलने का खतरा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस समस्या को लेकर वह कई बार पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि उनकी गली की हालत काफी खस्ता है, जिसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द गली पक्की की जाए ताकि गंदे पानी की निकासी सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें