फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने रोका गेहूं की फसल की कटाई का काम

विज्ञापन
अ​​खनूर में बा​रश के दौरान छाए बादल। - फोटो : AKHNOOR
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। कोरोना के चलते क्षेत्र में मजदूरों और कंबाइन मशीन के नहीं मिलने पर कंडी क्षेत्र के किसानों की तरफ से खुद ही कटाई का काम शूरू कर दिया गया है, लेकिन शुक्रवार को मौसम खराब होने की वजह से किसानों की तरफ से फसल की कटाई का काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन

ज्यौड़ियां के कंडी क्षेत्र के गांव जड निवासी काका सिंह ने बताया कि गांव के किसानों की तरफ से तीन चार दिन पहले फसल की कटाई का काम शुरू किया गया, लेकिन अचानक मौसम खराब होने पर फसल की कटाई का काम बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को डर है कि कहीं बारिश अधिक हो गई तो कटी फसल खराब हो जाएगी। इसलिए बेहतर है कि कटाई का काम रोक लिया जाए।
वहीं गांव कलीठ निवासी शक्ति सिंह, शाम लाल ने बताया कि कटाई का काम शुरू किया था, लेकिन मौसम खराब होने पर रोक दिया गया है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि कुछ साल से वह मशीन से ही फसल की कटाई कराते आ रहे हैं लेकिन इस बार अभी तक कोई भी फसल काटने वाली मशीन नही पहुंची है जिसके चलते हम खुद ही फसल कटाई में जुटे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन

बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
विजयपुर। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोगों को गर्मी से रहत मिली है। साथ ही सर्दी भी बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि इस बारिश से सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि इस बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। उधर लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के कारण मक्खी मच्छर बढ़ गए थे और जनता परेशान थी। इस बारिश से गर्मी से रहत मिल गई है और मौसम भी खुशनुमा हो गया है। संवाद
गेहूं की फसल तैयार, बारिश से किसान चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। लॉकडाउन से किसान पहले ही गेहूं की कटाई को लेकर चिंतित थे। अब बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। किसान देसराज, बलवीर चंद, राज कुमार आदि ने बताया कि पहले से ही वह लोग चिंता में हैं कि गेहूं की फसल की कटाई कैसे होगी। मजदूरों के नहीं पहुंचने से फसल की कटाई के लिए मशीनों पर ही निर्भर है। वहीं मशीनों के आने के लिए अनुमति को लेकर भी संशय बरकरार है। अब बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। उनका कहना है कि कहीं गेहूं की फसल खेतों में न नष्ट हो जाए।
बूंदाबांदी से किसान चिंतित
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। उपजिले में वीरवार की रात से छाए बादलों के चलते शुक्रवार को दिनभर बूंदाबांदी के चलते किसान खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तैयार होने पर चिंतित नजर आए। इस बार पहले धान की फसल खेतों में तैयार खड़ी होने पर खराब हो गई और कई किसान गेहूं की फसल भी नहीं लगा पाए। जो किसान फसल लगा पाए थे और इस समय लगभग तैयार होने पर है अगर बारिश अधिक होती है तो फसल खेतों में ही खड़ी खराब होने पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसान सरदारी लाल, मखन सिंह का कहना है कि अगर बारिश अधिक होती है तो गेहूं के दाने काले पड़ने पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं आसमान पर छाए बादलों के चलते हो रही बूंदाबांदी से पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे सर्दी का मौसम बना हुआ है।
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में वीरवार को बारिश होने पर सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। किसानों को गेहूं की फसल की चिंता सताने लगी है। सुबह क्षेत्र के कई जगहों पर तेज बारिश हुई। ठंडी हवाएं चलने पर तापमान नीचे गिर गया। लोगों की परेशानी बढ़ गई। किसानों ने लगातार बारिश से गेहूं की फसल के लिए नुकसानदेह बताया। किसानों का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है। इस समय गेहूं की फसल को धूप की जरूरत है ताकि फसल का दाना बन सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें