फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की खेती-विजयपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। फूलों की खेती करने वाले किसान भी लॉकडाउन में परेशान हैं। क्षेत्र के करपालपुर, रामपुर के किसान आशा राम शर्मा, रामपाल शर्मा, पवन कुमार, सुरेंद्र शर्मा, जोगिंदर शर्मा आदि ने बताया कि हम लोगों का घर का पूरा खर्चा ही फूलों की खेती पर निर्भर है, लेकिन लॉकडाउन के कारण हम किसान अपने फूल के कारोबार नहीं छोड़ पा रहे। अगर फूल तोड़ भी देते थे, तो मार्केट में कोई नहीं फूलों को खरीद रहा है। इस कारण हमारे फूलों की खेती खेतों में ही पक कर खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि हम लोगों का घर परिवार का पूरा खर्चा इन फूलों पर ही निर्भर था, लेकिन इस बार फूलों का सीजन बरबाद हो गया है। क्योंकि लॉकडाउन के कारण फूलों को हम मंडियों में नहीं बेच सके, जिस कारण हम लोगों को इस समय कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि हम लोगों को इस फूलों की खेती के हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें