फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में मौसम ने बदली करवट, आज बारिश-बर्फबारी के आसार

Sat, 19 Jan 2019 02:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
snowfall - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

रियासत में मौसम का मिजाज शुक्रवार सुबह से ही बदल गया। जम्मू और कश्मीर संभाग में आसमान पर बादल गहराए रहने से तापमान में गिरावट से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 23 जनवरी के बीच भारी बर्फबारी, बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन

 
सर्दी का आलम तो यह है कि लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 15.6 और कारगिल में माइनस 19.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित होकर रह गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। 

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। दक्षिण कश्मीर की बात करें तो पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जम्मू की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जम्मू शहर में अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग श्रीनगर की माने तो आगामी दिनों जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर भूस्खलन की आशंका बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें