फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बाजारों में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ा गई हैं। शुक्रवार सुबह से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रही। लगातार हो रही बारिश से बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। इससे बाजार सूने रहे। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को हुई।
विज्ञापन

बुजुर्ग राम पाल ने बताया कि चार दिनों से पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इससे ठंड बढ़ गई है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों हो रही है। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। दुकानदार केवल कुमार ने कहा कि बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। इसकी वजह से मंदी के दौर से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें