फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने अबतक 60631 बाढ़ पीड़ितों को भेजा

Wed, 24 Sep 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने घाटी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे बाहरी राज्यों के मजदूरों को निशुल्क रेल यात्रा करवाकर उनके राज्यों के लिए सकुशल रवाना करने में अहम भूमिका निभायी। रियासत में आयी बाढ़ के दिनों में ना सिर्फ रियासत के लोग परेशान हुए थे बल्कि बाहरी राज्यों के लोग भी परेशान हुए थे।
विज्ञापन


वहीं घाटी के बाढ़ प्रभावित इलाकों से बाहर निकलने के बाद रेलवे ने मजदूरों और अन्य तबके के लोगों को निशुल्क रेल यात्रा के जरिये राज्य में रवाना किया।

रेलवे अधिकारी ने बताया कि ग्यारह सितंबर से लेकर चौबीस सितंबर के दोपहर बारह बजे तक जम्मू से 28307 और उधमपुर से 32324 बाढ़ पीड़ितों को स्पेशल ट्रेन और दूसरी ट्रेनों में अन्य कोच लगाकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाये गये विशेष अभियान के तहत बनारस, मालवा एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, पटना एक्सप्रेस, हिमगिरि एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाया था।
विज्ञापन


उन्होंने  बताया हक फिरोजपुर से खास तौर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने जम्मू में आकर मानिटियरिंग की थी। वहीं बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सुविधा मुहैया करवाने के लिए रेलवे कर्मचारी और रेलवे स्काउट एंड गांइड ने बेहद अहम भूमिका निभायी।

नवरात्रों के दिनों में अभी कोई विशेष ट्रेन चलाने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। रेलवे डीटीएम आर एन मीना ने बताया कि कटड़ा के लिए डीएमयू, प्रीमियम और श्री शक्ति एक्सप्रेस सुचारु रुप से चलेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें