फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की सैर के लिए कश्मीर घाटी में रेलवे चलाएगा 'चिल्ड्रेन स्पेशल' ट्रेन

Mon, 05 Dec 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सुरेश प्रभु और महबूबा मुफ्ती की मुलाकात - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी के बच्चे अब यादगार आउटिंग कर सकेंगे। 11 दिसंबर से बनिहाल रेलवे स्टेशन से चिल्ड्रन स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती इसे हरी झंडी देकर रवाना करेंगी। हर दूसरे रविवार बच्चों की यह खास सवारी बनिहाल से चलकर काजीगुंड, अनंतनाग, अवंतिपोरा, श्रीनगर, बडगाम और शोपियां से होकर बारामुला तक का सफर तय करेगी।
विज्ञापन



सोमवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में हुई बैठक में चिल्ड्रन स्पेशल ट्रेन सेवा की तैयारियों पर चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री नईम अख्तर सहित शिक्षा, रेलवे, सिविल प्रशासन और पुलिस के आला अफसरों से हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने तैयारियां मुकम्मल करने के निर्देश दिए।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से बच्चों के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की थी। इस पर फौरी फैसला लेते हुए ट्रेन सेवा को शुरू किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल सरकारी स्कूलों के बच्चे ही करेंगे विशेष ट्रेन में सफर

कश्मीरी बच्चों के लिए नई रेल सुविधा - फोटो : फाइल फोटो
बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार चिल्ड्रन स्पेशल ट्रेन सेवा 11 दिसंबर रविवार सुबह 8.15 बजे बनिहाल से रवाना की जाएगी। इसका बारामुला स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 10.40 रहेगा। हर दूसरे रविवार को ट्रेन बच्चों को आउटिंग करवाएगी।

ट्रेन की बनिहाल स्टेशन पर वापसी का समय दोपहर 1.35 बजे निर्धारित किया गया है। ट्रेन का दूसरा फेरा बनिहाल से दोपहर 2.10 बजे शुरू होगा, जो शाम 5.05 बजे बारामुला पहुंचेगा। शुरुआती चरण में केवल सरकारी स्कूलों के बच्चे ही विशेष ट्रेन में सफर करेंगे। बाद में निजी स्कूलों के बच्चे भी इसका लुत्फ उठा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें