जम्मू-कश्मीर में रेलवे के एक बड़े कदम के रूप में देश की सबसे लंबी रेल सुरंग जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बनने जा रही है । इस सुरंग का निर्माण 2019 तक होना प्रस्तावित है। इसके लिए कटड़ा-बनिहाल रेलवे सेक्शन पर रियासी के डग्गा गांव में कवायद शुरू हो गई है। सुरंग का निर्माण कर रही हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) ने मशीनरी पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है।
सुरंग के बीच में 200 मीटर लंबा पुल भी बनेेगा, जोइस टनल की विशेषता होगी। इरकान ने एचसीसी को इसके निर्माण के लिए ढाई वर्ष का समय दिया है। ये देश की अब तक की सबसे लंबी 11 किलोमीटर लंबी रेल सुरंग भी जम्मू कश्मीर में ही बनाई गई है। काजीकुंड से बनिहाल तक बनी इस सुरंग को पीर पंजाल टनल के नाम से जाना जाता है।
पिछले कुछ दिनों में रेलवे के प्रोजेक्ट्स को खास तरजीह दी जा रही है । इस क्रम में न सिर्फ जम्मू-कश्मीर में कई नए प्रोजेक्ट्स पास किये गए हैं बल्कि हाल में उपलब्ध संसाधनों के नवीनीकरण की भी कवायद शुरु हुई है । इन सब के अलावा देश की सबसे बड़ी सुरंग का तोहफा देकर कश्मीर में पर्यटन के विस्तार को नई ऊंचाई मिल सकने की उम्मीद है ।