रेलवे नें बंद की फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
- फोटो : Getty
त्योहारों को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू व कटड़ा के लिए लगाई ट्रेनें बंद होने लगी है। अभी तक तीन ट्रेनें बंद हो चुकी है। नवंबर के पहले सप्ताह से इनके बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नवंबर के अंतिम व दिसंबर के पहले सप्ताह तक ज्यादा स्पेशल ट्रेेनें बंद हो जाएगी।
दीपावली, छठ व अन्य त्योहारों को लेकर रेलवे ने जम्मू व कटड़ा के लिए 13 स्पेशल ट्रेनें चलाई थी। अब इन ट्रेनों को बंद किया जाने लगा है। हावड़ा जम्मू तवी एक्सप्रेस ने हावड़ा से तीन नवंबर और जम्मू से पांच नवंबर को अंतिम फेरा लगाया और अब यह बंद हो चुकी है।
भावनगर जम्मू तवी एक्सप्रेस भावनगर से 11 और जम्मू से 13 नवंबर को, बांद्रा टर्मिनल जम्मू तवी एक्सप्रेस बांद्रा से 14 और जम्मू तवी से 15 नवंबर को अंतिम फेरा लगाया है। यह तीन ट्रेनें बंद हो चुकी है।