एलओसी और सीमा पर लगातार पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकतों का होना जारी है। पाकिस्तान की ओर से लगातार एलओसी और आईबी पर गोलाबारी करते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बीती रात अखनूर के पलांवाला सेक्टर में गोलाबारी के बाद अब एलओसी से सटे इलाकों में भी पाक की ओर से गोलाबारी की जा रही है।
J&K: Heavy shelling (ceasefire violation) by Pakistan in Nowshera sector of Rajouri
— ANI (@ANI_news) November 19, 2016
अब तक मिली सूचना के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा से सटे नौशेरा सेक्टर के कलसियां इलाके में भारी गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की गोलाबारी का भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाक की ओर से कलसियां इलाके में मोर्टार दागे जा रहे हैं।
हालांकि अब तक पाकिस्तानी गोलाबारी में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं मिली है। पाक की ओर से हो रही गोलाबारी अब भी जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से रिहाइशी इलाकों में भी गोलाबारी हुई है हालांकि अब तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।