फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे नें बंद की जम्मू और कटड़ा स्टेशनों से चलने वाली 3 स्पेशल ट्रेनें

Sat, 19 Nov 2016 02:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
रेलवे नें बंद की फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें - फोटो : Getty
विज्ञापन
त्योहारों को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू व कटड़ा के लिए लगाई ट्रेनें बंद होने लगी है। अभी तक तीन ट्रेनें बंद हो चुकी है। नवंबर के पहले सप्ताह से इनके बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नवंबर के अंतिम व दिसंबर के पहले सप्ताह तक ज्यादा स्पेशल ट्रेेनें बंद हो जाएगी।
विज्ञापन



दीपावली, छठ व अन्य त्योहारों को लेकर रेलवे ने जम्मू व कटड़ा के लिए 13 स्पेशल ट्रेनें चलाई थी। अब इन ट्रेनों को बंद किया जाने लगा है। हावड़ा जम्मू तवी एक्सप्रेस ने हावड़ा से तीन नवंबर और जम्मू से पांच नवंबर को अंतिम फेरा लगाया और अब यह बंद हो चुकी है।

भावनगर जम्मू तवी एक्सप्रेस भावनगर से 11 और जम्मू से 13 नवंबर को, बांद्रा टर्मिनल जम्मू तवी एक्सप्रेस बांद्रा से 14 और जम्मू तवी से 15 नवंबर को अंतिम फेरा लगाया है। यह तीन ट्रेनें बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के कारण कम हो सकते हैं ट्रेनों के फेरे

Railways - फोटो : File Photo
इसके अलावा जम्मू तवी- उदयपुर स्पेशल जम्मू से 24 और उदयपुर से 25 नवंबर को, मुंबई छत्रपति टर्मिनल जम्मू तवी एक्सप्रेस मुंबई से 25 और जम्मू से 27 नवंबर को, पुणे जम्मू तवी स्पेशल एसी एक्सप्रेस पुणे से 20 नवंबर और जम्मू तवी से 22 नवंबर को बंद कर दी जाएगी।

इसके अलावा कालका श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल 24 नवंबर को जम्मू व कालका से, आनंद विहार टर्मिनल उधमपुर एक्सप्रेस 28 को आनंद विहार टर्मिनल से और 29 नवंबर को उधमपुर से अंतिम फेरा लगाएगी और बंद हो जाएंगी। इनके बंद होने के बाद यात्रियों का दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

इसके अलावा रेलवे कोहरे की समस्या बढ़ने पर नियमित तरीके से चलने वाली ट्रेनों के फेरों में भी कमी कर सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें