फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक बाड़ी ब्राह्मणा शिफ्ट हो जाएगा रेलवे गुड्स गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन से गुड्स गोदाम अब मार्च तक बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन के पास बन रहे गोदाम में शिफ्ट होगा। जम्मू से गोदाम के शिफ्ट होने के बाद नरवाल की ओर से रेलवे स्टेशन के लिए सेकेंड एंट्री का काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन के पास तैयार हो रहे गोदाम को पहले दिसंबर में शिफ्ट किया जाना था, लेकिन तय समय तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सकेगा। रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग की ओर से गोदाम का निर्माण किया जा रहा है।
188 करोड़ से बनाया जा रहा है एंट्री गेट
जम्मू रेलवे स्टेशन के लिए नरवाल की ओर से 188 करोड़ की लागत से दूसरा एंट्री गेट बनाया जा रहा है। पैसा मंजूर हो चुका है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर मौजूद गुड्स गोदाम में देश के विभिन्न हिस्सों से मालगाड़ी के जरिए सीमेंट, खाद्य पदार्थ सहित अन्य सामान उतरता है। प्रतिदिन आधा दर्जन मालगाड़ियां आती हैं। जम्मू से गोदाम शिफ्ट होने के बाद वहां पर रेल पटरियां बिछाई जाएंगी। बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन में गुड्स गोदाम बनने से मालगाड़ी से आने वाला सामान वहीं उतरेगा और चढ़ेगा। रेलवे कंस्ट्रक्शन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बाड़ी ब्राह्मणा में बनने वाले गोदाम का काम मार्च तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
दिसंबर तक गोदाम का ढांचा तैयार हो जाएगा। इसके बाद जम्मू से गोदाम को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अब गोदाम का काम चल रहा है।
-चेजन तनेजा, डीटीएम, जम्मू रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें