जम्मू। आरक्षित ई-टिकट के कैंसल और वेटिंग लिस्ट ड्राप्ड टिकट का ओटीपी बेस्ड रिफंड मिलेगा। भारतीय रेलवे ने आरक्षित ई- टिकट के रिफंड को पारदर्शी और यात्री हितैषी बनाने के लिए वन टाइम बेस्ट पासवर्ड (ओटीपी) बेस्ड रिफंड देने की सुविधा शुरू की है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉपरोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) और रेलवे ने यह सुविधा शुरू की है। ओटीपी बेस्ड रिफंड केवल आईआरसीटीसी से पंजीकृत एजेेंट से टिकट बुक कराने पर मिलेगा।
ओटीपी बेस्ड टिकट रिफंड में जब यात्री अपना आरक्षित ई- टिकट कैंसल करेगा या वेटिंग लिस्ट ड्राप्ड टिकट होगा, तो उसे पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी एसएमएस आएगा। इसे टिकट बुकिंग एजेंट को दिखाने पर उसे टिकट का रिफंड मिलेगा। इस प्रक्रिया के शुरू होेने से यात्रियों को ई- टिकट रिफंड में कितना पैसा आया, इसकी पूरी जानकारी मिलेगी। साथ ही समयबद्धता में यात्रियों को टिकट का रिफंड मिलेगा।