फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास दागे ग्रेनेड, दो पुलिसकर्मी जख्मी

Mon, 07 Sep 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने रेलवे ट्रैक के करीब ग्रेनेड दागे। घटना अवन्तिपोरा इलाके के मंगलपुरा की है। हमले में रेलवे पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार शाम की है, जब रेलवे ट्रैक की सुरक्षा में तैनात जवानों को ग्रेनेड से निशाना बनाया गया। हमले में रऊफ अहमद और मुख्तियार अहमद गंभीर घायल हुए, जिन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।

इस संबंध में रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद सेना और पुलिस द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। हमले से रेल सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें