फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अत्याधुनिक जम्मूतवी स्टेशन के लिए बस कुछ महीने और इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 345.68 करोड़ से 2027 तक होना है रेलवे स्टेशन भवन और प्लेटफार्म का पूर्ण निर्माण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जनवरी 2025 में रेल मंडल बने जम्मूतवी रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण अंतिम चरण में है। अमृत भारत योजना के तहत इसे 345.68 करोड़ रुपये से संवारा जा रहा है। पूर्ण निर्माण कार्य की अवधि 2027 निर्धारित है लेकिन नई स्टेशन बिल्डिंग बनकर तैयार है। मई तक सभी प्रमुख कार्यालय वहां शिफ्ट हो जाएंगे। प्लेटफार्म, रेस्तरां, हाईटेक फुट ओवरब्रिज, वेटिंग हॉल, लिफ्ट आदि का निर्माण जोरों पर है।
स्टेशन के मुख्य भवन का डिजाइन जम्मू के प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर से प्रेरित है। मौजूदा समय उपलब्ध तीन प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाकर सात करना है। स्टेशन के दोनों छोर पर टिकट काउंटर और मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन



आधुनिक ट्रैक के साथ सात प्लेटफार्म
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म की संख्या तीन से बढ़ाकर सात की जा रही है। बेहतर परिचालन के लिए आधुनिक बैलास्टलेस ट्रैक तकनीक का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा यात्रियों के आवागमन के लिए 12 मीटर चौड़े दो नए फुट ओवरब्रिज में एक बनकर तैयार है। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अत्याधुनिक एस्केलेटर और लिफ्ट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।


सभी प्लेटफार्म को एक-दूसरे से जोड़ेगा कॉनकोर्स
स्टेशन की सबसे बड़ी विशेषता इसका 72 मीटर चौड़ा एयर कॉनकोर्स है। यह सातों प्लेटफॉर्म को ऊपर से एक-दूसरे से जोड़ेगा। इससे यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने में आसानी होगी। इस कॉनकोर्स में काफी बड़े वेटिंग एरिया के साथ ही खान-पान की दुकानें भी होंगी। इसके अलावा स्टेशन परिसर में ही एक तीन मंजिला शॉपिंग मॉल और आधुनिक लाउंज की भी सुविधा मुहैया कराने की योजना है।
-

डोगरी संस्कृति की दिखेगी झलक
नए रेलवे स्टेशन भवन में डोगरी संस्कृति की भी झलक दिखेगी। स्थानीय कला और संस्कृति का विशेष ध्यान रखा जाएगा। नोटिस बोर्ड और साइन बोर्ड पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही डोगरी भाषा को भी प्राथमिकता दी जाएगी। सुरक्षा के लिए पूरे परिसर को स्मार्ट सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है। शानदार रेस्तरां और लाउंज एयरपोर्ट जैसी सुविधा का अहसास कराएगा।
विज्ञापन

-
नव निर्माणाधीन जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पर बहुत सारी सुविधाएं जल्द ही शुरू हो जाएंगी। बिल्डिंग का निर्माण पूर्ण हो चुका है। प्लेटफार्म, ट्रैक, एयर कॉनकोर्स, लिफ्ट सहित अन्य का निर्माण अंतिम चरण में है। देश के कोने-कोने से आने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट जैसा अहसास होगा।
- राघवेंद्र सिंह, जनसंपर्क निरीक्षक जम्मू रेल मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें