फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अक्तूबर में बिना टिकट सफर करने वाले 11 हजार यात्रियों से 67 लाख का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
टिकट की जांच करता रेलवे स्टाफ स्रोत रेलवे
विज्ञापन
बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है रेलवे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ट्रेनों में बिना टिकट के सफर करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे कड़ी कार्रवाई कर रहा है। अक्तूबर में ऐसे 11 हजार यात्रियों से 67 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। रेलवे ने टिकट चेंकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत यह कार्रवाई नियमित रूप से की जा रही है।
विज्ञापन

अभियान ने मुख्य टिकट निरीक्षकों ने जम्मू मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर व ट्रेनों में कार्रवाई की। इसका उद्देश्य ट्रेनों में यात्रियों के अनधिकृत प्रवेश को रोकना था ताकि टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी न हो। इस अभियान के तहत 26 अक्तूबर तक दस दिन में कुल 2500 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने पर पकड़ा था। इनसे लगभग 32 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। यह कार्रवाई जम्मू मंडल बनने के बाद सबसे बड़ी है। इससे रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी हुई है। जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि टिकट लेकर यात्रा करने वाले आरामदायक व सुरक्षित महसूस करें यह हमारा उद्देश्य है। टिकट चेकिंग स्टाफ ने अक्तूबर में अच्छा काम किया जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे टिकट के साथ ही अपनी यात्री करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें