फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सर्दी में सुरक्षित ट्रेन परिचालन की जांचीं तैयारियां, जम्मू-कटड़ा खंड का निरीक्षण

विज्ञापन
जम्मू-कटड़ा रेलवे खंड पर निरीक्षण करते रेलवे मंडल के वरिष्ठ अ​धिकारी स्रोत रेलवे
विज्ञापन
जम्मू मंडल के अफसरों ने ट्रैक, सिग्नल सिस्टम, टनल, पुलों सहित अन्य बुनियादी ढांचे की जांच की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। सर्दी में सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए जम्मू रेलवे मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को जम्मू-कटड़ा रेल खंड का निरीक्षण किया। परिचालन स्थिति का जायजा लिया। लगभग 80 किलोमीटर खंड पर रेलवे ट्रेक, सिग्नल सिस्टम, टनल और पुलों के साथ अन्य बुनियादी ढांचे की जांच की। भविष्य की विकास परियोजनाओं के लिए अवसंरचना का मूल्यांकन भी किया गया।
विज्ञापन


टीम के साथ जम्मू मंडल के प्रबंधक विवेक कुमार ने बजालता, सांगर, मनवाल, शहीद कैप्टन तुषार महाजन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं को बेहतर बनाने व परिचालन सुधार पर जोर दिया। यात्री सुविधाओं, प्लेटफार्म, पुलों की संरचनात्मक सुरक्षा और अग्रिम सुरक्षा प्रणालियों का भी निरीक्षण किया। कुमार ने कहा कि सर्दी के मौसम में रेल सेवाओं के सुरक्षित संचालक के लिए यह व्यापक जांच की गई है ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो। इस निरीक्षण के दौरान मंडल के अपर मंडल प्रबंधक अक्षय कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आरिश बंसल व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें