रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारी स्रोत रेलवे
जम्मू। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बुधवार को जम्मू रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार कार्यों का जायजा लिया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना था।
वाणिज्य प्रबंधक ने प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगजनों के लिए पार्किंग, व्हीलचेयर, हेल्प डेस्क आदि सुविधाओं का जायजा लिया। स्टेशन पर सभी खान पान स्टालों पर भोजन की गुणवत्ता और नवीनतम संशोधित दरों पर रेल नीर की उपलब्धता जांची। उन्होंने आने वाले त्योहारों को देखते हुए सभी रेल कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उनके कार्य से संबंधित निर्देश दिए। ब्यूरो