फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू मंडल के संचालन और वाणिज्यिक विभाग के कर्मचारियों को मिले प्रशस्ति पत्र

Wed, 28 May 2025 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सम्मानित होने वाले रेलवे कर्मी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के साथ फोटो रेलवे
विज्ञापन
जम्मू। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान ट्रेन यात्रियों का सहारा बनी। लोगों को सुरक्षित और आरामदायक सफर देने में रेलवे कर्मियों की अहम भूमिका रही। तब जम्मू रेलवे मंडल ने 12 से अधिक विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया था। इसके लिए रेलवे कर्मियों ने 11-12 घंटे तक सेवाएं दी थीं। इसलिए रेलवे मंडल जम्मू ने संचालन और वाणिज्यिक विभाग के ऐसे 209 कर्मचारियों को मंगलवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि संचालन विभाग के कर्मियों ने विशेष ट्रेनों का संचालन निर्धारित समय से किया। जबकि वाणिज्यिक विभाग के कर्मियों ने यात्रियों के लिए टिकट की उपलब्धता में योगदान किया। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया।
इसके लिए रेल मंत्रालय से सभी सलाह जारी हुई थी, जिसका सभी ने बखूबी पालन किया। इस दौरान भारतीय सेना के जवानों को सम्मान के साथ ही उनकी सुविधा को प्राथमिकता दी गई। आरक्षण में प्राथमिकता, स्टेशन पर ठहरने की व्यवस्था, यात्रा के दौरान सीट की व्यवस्था की।
विज्ञापन


रेलवे ने शुरू किया पर्यावरण और स्वच्छता अभियान
जम्मू। विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर जम्मू रेलवे मंडल ने विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान पांच जून तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों और आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई। इसमें रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन पर यात्रियों को कचरा प्रबंधन का महत्व बताया। अब रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्थानीय लोगों समेत गैर-सरकारी संगठनों को शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक सतिंदर सिंह और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें