फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-जम्मू के बीच चलेगी विशेष पार्सल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Sun, 12 Apr 2020 04:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

देशव्यापी लॉकडाउन के बीच खाद्य पदार्थ और जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए उत्तर रेलवे की ओर से दिल्ली और जम्मू के बीच विशेष पार्सल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन में पार्सल बुक करने के लिए फिरोजपुर डिवीजन ने व्यापारियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इच्छुक व्यापारी और संस्थाएं आसानी से अपना पार्सल बुक करवा सकते हैं।

विज्ञापन

 
फिरोजपुर डिवीजन ने व्यवसायिक कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 01631-243413 नंबर के जरिए संपर्क करके व्यापारी पार्सल बुकिंग से संबंधित हर प्रकार की जानकारी और अपने पार्सल की स्थिति का पता लगा सकते हैं।

उत्तर रेलवे की ओर से दिल्ली जम्मू दिल्ली 00403-00404 पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है। ट्रेन दिल्ली से जम्मू के लिए 15 जबकि जम्मू से दिल्ली के लिए 16 अप्रैल तक चलेगी। जम्मू रेलवे स्टेशन के व्यवसायिक अधिकारी प्रदीप ने कहा कि पार्सल कार्यालय खुला है। व्यापरी अपना पार्सल बुक करवा सकते हैं।
विज्ञापन


मेडिकल व अन्य सामान लेकर आई पार्सल ट्रेन
जम्मू-दिल्ली के बीच चल रही विशेष पार्सल ट्रेन अपने दूसरे फेरे में शनिवार सुबह जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन नंबर 00403 दिल्ली से मेडिकल और अन्य जरूरी सामान लेकर सुबह 7:40 बजे जम्मू पहुंची। पार्सल ट्रेन के संचालन में रेलवे निदेशक चेतन तेनजा खुद नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें