फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेलवे मंडल में रोजगार मेला 23 को, 220 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू रेलवे मंडल में 23 मई को रोजगार मेला होने जा रहा है। लगभग 220 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। जम्मू-कश्मीर सहित पड़ोसी राज्यों के सफल अभ्यर्थी शामिल होंगे। युवाओं को रेलवे के तकनीकी, गैर तकनीकी और सुरक्षा श्रेणी के पदों के साथ-साथ डाक एवं वित्तीय विभाग, चिकित्सा विभाग व बैंक में अहम सेवाएं देने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी पूंजी है। जम्मू मंडल मेले की मेजबानी कर गौरवान्वित है। यह दिन 220 परिवारों के लिए नई सुबह, नई उम्मीद लेकर आएगा। क्षेत्र में आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सशक्तीकरण की नींव और मजबूत होगी। सभी चयनित उम्मीदवारों को ईमेल, एसएमएस और डाक के माध्यम से सूचना भेज दी है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ताकि नियुक्ति प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें