फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आंदोलन थमा, पटरी पर लौटी रेल सेवा

Fri, 26 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जाट आंदोलन शांत होने के साथ ही रेल सेवा भी पटरी पर लौट आई है। जम्मू रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो गया है।
विज्ञापन


वीरवार को पानीपत में ट्रैक का कार्य चलने के कारण पुणे, महाराष्ट्र से आने वाली झेलम एक्सप्रेस रद्द रही। इसी तरह बंगलूरू से आने वाली नवयुग एक्सप्रेस भी रद्द हुई, लेकिन इनका जाट आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं था।

सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह के अनुसार जम्मू रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों की आवाजाही बहाल हो गई है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस छह ट्रेनों को बहाल किया गया था, जिसके बाद वीरवार को अन्य ट्रेनों की आवाजाही को सामान्य कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल सेवा बहाल होने से यात्रियों को राहत मिली है। इससे दूसरे राज्यों से जम्मू पहुंचने वाले यात्रियों की आमद बढ़ने लगी है।

परीक्षाओं और अन्य दूसरे कारणों से जम्मू पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या पर असर रहा है। आगामी दिनों में श्री माता वैष्णो देवी, रियासत के अन्य धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर देशभर से आने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें