फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ हमले के मास्टर माइंड अबु इस्माइल के देखे जाने के बाद श्रीनगर में छापेमारी

Wed, 30 Aug 2017 12:42 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
अातंकी अबु इस्माइल की मौजूदगी का शक - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
लश्कर कमांडर तथा अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमले के मास्टरमाइंड अबु इस्माइल की बटमालु तथा आस-पास के इलाकों में मौजूदगी की सूचना पर कई स्थानों पर छापेमारी की गई। पुलिस ने सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। आशंका जताई जा रही है कि वह किसी बड़े हमले की फिराक में है।
विज्ञापन


इसके बाद सभी सैन्य प्रतिष्ठानों तथा सुरक्षा बलों के ठिकानों को अलर्ट कर दिया गया है। ज्ञात हो कि अबु दुजाना के मारे जाने के बाद लश्कर ने उसे ऑपरेशनल कमांडर की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला पुलिस लाइन पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के फिदायीन हमले के बाद अब खुफिया एजेंसियों को इनपुट हैं कि जैश के आतंकी आने वाले कुछ दिनों में श्रीनगर में किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं।

खुफिया विभाग को मिले इनपुट्स के अनुसार आतंकी श्रीनगर में सुरक्षाबलों या फिर सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की रणनीति बना चुके हैं। इस इनपुट को ध्यान में रखते हुए सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिसके चलते संवेदनशील इलाकों में गश्त के साथ-साथ नाके लगाए गए हैं, ताकि आतंकियों के किसी भी नापाक इरादे को नाकाम बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें