फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसआईए का कश्मीर में तीन जगह छापा, अहम सुबूत मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
-टेरर फंडिंग के मामले में हंदवाड़ा, डोडा और जम्मू में की कार्रवाई
विज्ञापन

-आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले गुप्त वित्तीय नेटवर्क का होगा पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) कश्मीर ने टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में हंदवाड़ा, डोडा और जम्मू में तीन संदिग्ध ठिकानों पर छापे मारे। एजेंसी को कुछ सुबूत मिले हैं। एजेंसी को इससे राज्य में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले गुप्त वित्तीय नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एजेंसी के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से सीमा पार से धन जुटाने से जुड़ी साजिश का पर्दाफाश कर सुबूत जुटाना था ताकि आतंकवाद को बढ़ावा और प्रदेश की शांति भंग कर रहे लोगों पर कार्रवाई की जा सके। एसेंसी का कहना है कि युवाओं को भारत के खिलाफ भड़काने वाले शरारती त्तव निशाने पर हैं। क्योंकि, इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होता है। एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बरामद वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले सह-षड्यंत्रकारियों और सहयोगियों की पहचान करने मदद मिलेगी। जांच पुलिस थाना सीआई-एसआईए कश्मीर में दर्ज केस की जांच का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें